प्राण-प्रतिष्ठा अवसर पर 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की ऐलान, मांस मदिरा दुकाने रहेंगी बंद……

Estimated read time 1 min read

सरकार के आदेश के अनुसार सोमवार 22 जनवरी के दिन कोरिया जिले में सभी शराब दुकान, चिकन मटन की दुकान, बार, और नॉन वेज होटल को बंद करने के लिए कहा गया है। इसके लिए बैकुंठपुर नगर पालिका और शिवपुर-चरचा नगर पालिका क्षेत्र में शासन के आदेश पालन कराने के आदेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्धारा दे दिया गया है। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर में रहकर परिवार के साथ टीवी या इंटरनेट के माध्यम से यह गौरव का क्षण देख सकते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए जिले़ के शासकीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का एलान किया गया है। शासकीय कार्यालयों में सेवा दे रहे लोगों को 22 जनवरी के दिन दोपहर 2.30 बजे तक छुट्टी मिलेगी। अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्कूल और कॉलेज में छुट्टी का ऐलान पहले ही कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अपने आराध्य की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर को देखने का मौका सभी को मिलेगा. भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह है. इससे पहले धार्मिक न्यास व धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी 22 जनवरी को प्रदेश के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूल, कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की थी. उन्होंने छुट्टी की मांग को लेकर एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा था.

22 जनवरी को होने वाले रामोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 22 जनवरी को जिले में कहीं भी शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी। शासन के आदेश के बाद कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आदेश का अनुपालन कराने के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह अवसर पर देश सहित राज्यों में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है, जिसे लेकर भगवान श्री राम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भी उत्साह और उमंग बरकरार है। 22 जनवरी को एक बार फिर से दीपावली का नजारा कोरिया जिले में देखने को मिलेगा। घरों में दीपावली की तरह दीप भी जलाए जाएंगे। इसी के मददेनजर शासन ने 22 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित कर दिया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours