रेवा यादव के आतिथ्य में संवारॉवा में रासेयो की सात दिवसीय शिविर का आरंभ…..

Estimated read time 0 min read

गत दिवस 19 जनवरी को विशेष सात दिवसीय शिविर प्राथमिक शाला पटेलपारा, संवारॉवा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनई के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का कैंप लगाया गया है । जिसमें संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव, दिनेश राजवाडे मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर राजकीय गीत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से हुई। इसके पश्चात सभी अतिथियों का बैज लगाकर और बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात में रेवा यादव द्धारा स्वागत उद्बोधन के साथ 7 दिनों के कार्ययोजना के बारे में बताया गया।
वही पर भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली से प्रायोजित एवं संत गहिरा गुरू विष्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ एस.एन.पाण्डेय एवं प्रो एम.सी. हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया के मार्गदर्शन एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर की प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप के नेतृत्व में शासन से प्राप्त निर्देशानुसार शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले विशेष सात दिवसीय शिविर 17 से 23 जनवरी का उद्घाटन प्राथमिक शाला शंकरपुर प्रांगण में किया गया। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष सलका गोपाल राजवाड़े, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष बैकुंठपुर अभिषेक काषी, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सलका बसंत पाल, शरद सिंह, प्रताप सिंह एवं प्रधानपाठक किषोर कुमार जायसवाल और कार्यक्रम अधिकारी सह प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप के संरक्षण एवं महाविद्यालयीन स्टॉफ कनकलता पैकरा, डॉ. सुमित कुमार डे, मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours