कोरबा लोकसभा पार्टी ने दी बडी जिम्मेदारी बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे बने संयोजक……

Estimated read time 1 min read

कोरबा लोकसभा के लिए भाजपा ने बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे को संयोजक बनाया गया है जबकि धरम लाल कौशिक को प्रभारी और सह संयोजक मनोज शर्मा को बनाया गया है। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव हेतु लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। बता दें कि भारत में 18वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए अप्रैल या मई में 2024 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। जबकि लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours