स्व. अंजनी मिश्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में कटकोना टीम बनी विजेता

Estimated read time 1 min read

कटकोना के खेल मैदान में आयोजित स्व. अंजनी मिश्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला गुरूवार को पटना एवं कटकोना क्रिकेट टीम के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने 12 ओवरों में 80 रन बनाकर 81 रनों का लक्ष्य कटकोना क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को दिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए पीच में उतरे कटकोना क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने 9 ओवर 4 बाल में 81 रन बनाकर फाईनल मैच का खिताब अपने नाम कर लिया।

मुख्य अतिथि बीएन झा मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल बैकुन्ठपुर, अध्यक्षता कर रहे सहक्षेत्र प्रबंधक आरके मंड़ल के हाथों विजेता टीम को 25 हजार रूपए नगद एवं शील्ड, उप विजेता टीम को 12500 रूपए नगद एवं शील्ड के साथ साथ सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैन आंफ द मैच का पुरस्कार राकेश चक्रधारी एवं मेन आफ द सिरीज शनि देवांगन को प्रदान किया गया।

कटकोना कालरी के खेल मैदान में पिछले पांच वर्षों से स्व. अंजनी मिश्रा प्रतियोगिता का आयोजन उनके बड़े भाई योगेन्द्र मिश्रा व कोल परिवार के सदस्यों किया जा रहा है इस वर्ष प्रतियोगिता का शुभारंभ स्व. अंजनी मिश्रा के जन्म दिवस के दिन 8 जनवरी को हुआ। प्रतियोगिता 11 दिनों तक चली जिसमें स्थानिय एवं दूरस्थ स्थानों की 16 क्रिकेट टिमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला एसईसीएल बैकुन्ठपुर एरिया महाप्रबंधक बीएन झा के मुख्य आतिथ्य में एवं सहक्षेत्र प्रबंधक कटकोना आरके मंड़ल के अध्यक्षता में खेला गया, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रिय कार्मिक प्रबंधक आरआरआर लकड़ा, क्षेत्रिय सुरक्षा अधिकारी एस भट्टाचार्य, खान प्रबंधक कटकोना 1/2 एसके पाण्ड़ेय, खान प्रबंधक पाण्ड़वपारा बीके पाण्डेय, क्षेत्रिय संयुक्त सलाहकार समिति एसईसीएल बैकुन्ठपुर क्षेत्र के सदस्य हरि यादव, महेश यादव, लक्ष्मी प्रसाद, कमलेश्वर सिंह बघेल, एके सोनकपुरिया, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, सुनिता कुर्रे, जनपद पंचायत बैकुन्ठपुर अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह कुसरो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, रविशंकर शर्मा, क्षेत्रिय कल्याण समिति सदस्य एसईसीएल बैकुन्ठपुर कौशलेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक दुबे, रामजी पाण्ड़े, शेषमणी पटेल, लाल बहादुर सिंह, मनोज गामा, सुनिल विश्वकर्मा, नरेन्द्र सिंह, पटना सरपंच गायत्री सिंह, कटकोना सरपंच बिरंची सिंह, पूर्व जनपद सदस्य रेखा देवांगन, पूर्व सरपंच लक्ष्मण नायक शामिल रहे।

इस अवसर पर स्व. अंजनी कुमार मिश्रा के पिता यूएस मिश्रा, माता श्रीमती मालती मिश्रा, बहनोई राकेश शुक्ला व परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल बैकुन्ठपुर बीएन झा ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए हार जीत खेलों का अभिन्न हिस्सा है, जीत से खिलाड़ियों को अति उत्साहित तथा हार से निराश नहीं होना चाहिए वहीं आयोजन समिति को भी सभी टीमों को उचित व्यवहार के साथ खेलाना चाहिए जिससे आपसी प्रेम भाव बढ़े, इससे पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष सहक्षेत्र कार्मिक प्रबंधक विनोद कुमार, योगेन्द्र मिश्रा, अजय सिंह, अशोक दुबे, शेषमणी पटेल, सुनिल विश्वकर्मा, प्रदीप सिंह, अजीत राय, आफताब अंसारी, शिव प्रसाद, रमेश देवांगन, रविन्द्र कुमार ने समस्त अतिथियों का शाल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम छोटे भाई की याद में विगत पांच वर्षों से किया जा रहा है, मंच का सफल संचालन मुकेश गुप्ता ने किया, आए हुए समस्त अतिथियों का आभार योगेन्द्र मिश्रा ने किया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश शर्मा, ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष ब्रिजनारायण मिश्रा, ध्रुव नाथ तिवारी, ज्ञानदत्त तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, राहुल मिश्रा, मनोज पाण्ड़ेय, विनोद शर्मा, केके शर्मा, अभिषेक दुबे, नीतिन शर्मा, विवेकानंद चौबे, राघवेन्द्र तिवारी, अनिल द्विवेदी, अखिलेश द्विवेदी, अनिल पाण्ड़ेय, राजेन्द्र सिंह, गोपाल यादव, देवेन्द्र जायसवाल, विरपाल सिंह, रूप चंद गुप्ता, प्रताप सिंह, लालमन सिंह, गंगा गुप्ता, आशीष शुक्ला, सच्चीतानंद द्विवेदी शामिल रहे।

आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में अज्जु सेन, राकेश चक्रधारी, गोलू अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंह, शनि, विकास, आलोक, सत्येन्द्र, भूपेन्द्र, अजय देवांगन, अजय टेलर, हेमु, नागेश्वर, अभय सिंह, संदीप, मनोज सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सोनू बखला, कमलेश गुप्ता, जय प्रकाश साहू, उमेश कुर्रे, विक्की सावरे, भोले देवांगन, पवन यादव, पियुष यादव, आनंद राजवाड़े, संतोष, धर्मराज आदि का सराहनिय योगदान रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours