राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक ने एमसीबी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर जिले के प्रभारी डीपीएम सुलेमान खान एवं प्रभारी लेखपाल संतोष नायक के विरुद्ध उचित कार्रवाई एवं नियंत्रण स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक के द्वारा मनेंद्रगढ़ के रामनरेश पटेल की शिकायत पर एमसीबी जिले के प्रभारी डीपीएम सुलेमान खान एवं प्रभारी लेखपाल संतोष नायक के विरुद्ध करवाई एवं दोनों के विरुद्ध कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक को अवगत कराने हेतु कहा गया है । इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय विभाग संचालक स्वास्थ्य सेवा कलेक्टर एमसीबी, संयुक्त संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर, जिला प्रबंधक प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मनेंद्रगढ़ को निर्देश की प्रतिलिपि भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के मिली भगत से एमसीबी जिले के गठन के बाद व्यापक भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है।


+ There are no comments
Add yours