सुबे के मुखिया आज रहेंगे कोरिया प्रवास पर, देंगे 74 करोड़ सौगात…..

Estimated read time 1 min read

01 व 02 फरवरी को झुमका जल महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन कोरिया द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कोरिया पहुंचेंगे विष्णु देव साय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता डॉ रमन सिंह, छत्तीसगढ़ विधानसभा करेंगे। विशिष्ट अतिथि होंगे बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह सरुता, जनपद नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा लालमुनि यादव, ग्राम पंचायत ओड़गी की सरपंच बाबी अगरिया की मौजदूगी में संपन्न होगा। इसी तरह समापन दिवस 2 फरवरी को मुख्य अतिथि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन बृजमोहन अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

कोरिया जिले को करीब 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक करीब 58 करोड़ रुपए की भूमिपूजन तथा 16 करोड़ रुपए के लोकार्पण कार्य भी सम्पन्न होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours