यातायात माह में विभाग ने लोगो को जागरुकता करने के साथ 50 जरुरतमंदो में बांटा हेलमेट
बुलेट का साइलेंसर बदलकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली बैकुंठपुर और यातायात विभाग ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 बुलेट के चालान किए गए। इसके अलावा हेलमेट, सीट बेल्ट पर भी कार्रवाई की गई। विभाग ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। साइलेंसर बदलकर चलने पर वाहन चालक का ध्वनि प्रदूषण फैलाने की धारा में चालान 5 हजार रुपये किया गया।
मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटर साइकिलों पर हाईकोर्ट के आदेश और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरिया पुलिस लगातार शिकंजा कसा रही है।यातायात विभाग और पुलिस टीम सड़कों पर उतरकर अभियान चला रही है। अभी तक मोडिफाइड साइलेंसर लगी 10 बुलेट का चालान हुआ है। जबकि दुबारा पकड़े जाने पर वाहन सीज किए जाने की चेतावनी दी गई। कोरिया जिले के अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि दरअसल, वाहनों से निकलने वाला धुआं पर्यावरण में जहर घोल रहा है। अब बुलेट सवार कंपनी द्वारा लगाए साइलेंसर को हटवाकर मोडिफाइड साइलेंसर लगवा रहे हैं। इससे कानफोडू आवाज से ध्वनि प्रदूषण हो रहा है। जिसका हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इसकी रोकथाम के निर्देश जारी किए।
50 जरुरतमंदो को बांटे हेलमेट
जिले में यातायात विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा महिने के तहत मंगलवार को विभाग ने दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंदों को हेलमेट का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मोनिका ठाकुर ने सभी का आह्वान किया कि सुरक्षित सफर के लिए सभी वाहन चालकों को सीटबेल्ट के साथ हेलमेट लगाने के साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन भी अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करनें के साथ वाहनों को ओवर स्पीड में न चलाने की नसीहत भी दी। इस मौके पर यातायात पुलिस व सीटी कोतवाली टीम ने यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए इसके अनुपालन की अपील की। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी रवि कांत सहारे, यातायात प्रभारी विपुल आनन्द सहित अन्य पुलिस व यातायात विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours