शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार गुरुवार को जिले के नगरीय निकाय शिवपुर-चरचा में शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अधिकारी नेत राम रत्नेश और नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव के मार्गदर्शन में शक्ति वंदन कार्यक्रम के आयोजन किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 9 फरवरी को शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया । आयोजन के दौरान केन्द्र प्रवर्तित हितग्राहीमूलक योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री आवास योजना, पी.एम.विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, जननी सुरक्षा योजना, पी.एम. जनधन योजना, पी.एम.जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इत्यादि की जानकारी के साथ-साथ महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, असंगठित कर्ममार योजना आदि सहित अन्य योजनाओं की भी लोगो को जानकारी प्रदान की गई एवं उससे संबंधित आवेदन भी लिए गए ।
शिवपुर-चरचा नगर पालिका में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयेजन……
Estimated read time
1 min read
You May Also Like
More From Author
Cancel reply
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours