अयोध्या यात्रा श्रद्धालुओ के लिए बजट में प्रावधान के लिए भैयालाल राजवाडे ने दिया सरकार को धन्यवाद…..

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर विधायक और प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने कोरिया जिले में स्मार्ट हास्पीटल के लिए बजट में प्रावधान किये जाने के लिए प्रदेश के मुखिया विशणुदेव साय का कोरिया जिले की जनता की ओर धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा की हमारी सरकार खोखले और कागजी घोषणा नही करती बल्कि धरातल पर उतरने वाली ही घोषणा करती है इस बजट ने यह शाबित कर दिया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार लोक सभा चुनाव के बाद सरपट दौडेगी और विकास के नये आयाम लिखेगी। उन्होने खास तौर पर तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार के द्धारा साल रामलला तीर्थयात्रा योजना को बजट में शामिल कर लगभग 35 करोड़ रुपये का प्रविधान करने पर खुशी जाहीर करते हुए कहा कि प्रदेशभर से हर साल लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन के लिए ले जा सकेेंगे। इस योजना से युवा, बुजुर्ग, महिलाओं में खुशी का माहौल है। हर सनातनी के मन में अयोध्या जाने की चाहत है। सरकारी योजना के माध्यम से जाने पर आने-जाने का खर्च, भोजन, ठहरने, भ्रमण करने की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। उन्होने बताया कि प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में श्री रामलला दर्शन समिति बनेगी और योग्य यात्रियों का चयन किया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, स्थलों के दर्शन का लाभ मिलेगा। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत शहरी इलाकों के 25 प्रतिशत और ग्रामीण इलाकों से 75 प्रतिशत दर्शनार्थियों का चयन किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours