आगामी सरस्वती पूजा के अवसर पर सरस्वती पूजा समिति सरडी के तत्वाधान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रथम पुरस्कार के तौर पर 8000 दूसरे पुरस्कार 5000 एवं तृतीय पुरस्कार 3000 रखा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सामूहिक ग्रुपडांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है एवं पूजा के अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारा एवं जस गीत जागरण कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सरगुजा के लोक गायक संजय सुरीला, अविनाश पुरी, गायिका शशि लता, म्यूजिकल ग्रुप मृत्युंजय पुरी के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी । कार्यक्रम के संरक्षक पूर्व मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव, ग्राम के सरपंच नितेश सिंह, दीपक चिकनजूरी, संरक्षक बंटी, दिनेश राजवाड़े, श्री राम दुबे, अजीत सिंह, अमोल सिंह, परमानंद, केशभूषण, कार्यक्रम के अध्यक्ष रामकुमार राजवाड़े, उपाध्यक्ष महेंद्र राजवाड़े, सचिव राजेश राजवाड़े, सह सचिव शिव भजन सिंह, कोषाध्यक्ष देव शंकर, मनीष राजवाड़े एवं सदस्य के तौर पर राहुल सिंह आशीष, पुष्पेंद्र, राजा, आकाश, रितेश सिंह, अंकित दुबे, अमन दुबे, रमाशंकर व फूलों साय होंगे।
सरस्वती पूजा के अवसर पर सरडी में विशाल भंडारा व जसगीत जागरण कार्यक्रम
Estimated read time
0 min read
You May Also Like
More From Author
Cancel reply
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours