कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना विशेष शिविर 21 तक

Estimated read time 1 min read

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार से 100 प्रतिशत वित्त पोषण के साथ एक केन्द्रीय क्षेत्र की योजना है। जिसकी शुरूआत भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2018 से की गई। इस योजना के तहत सभी किसान परिवारों को राशि 6000 प्रतिवर्ष की आय सहायता प्रदान की जाती है। योजना के लिए परिवार की परिभाषा पति, पत्नी और नाबालिक बच्चे हैं। योजनान्तर्गत राशि 6000 तीन किस्तों में राशि 2000 रू. सीधे लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से दी जाती है। कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार व संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत 12 से 21 फरवरी तक ग्राम स्तरीय सैचुरेशन अभियान चालकर जिले के लंबित पात्र किसानों के पंजीयन तथा ई-केवायसी, आधार सीडिंग पूर्ण कराने हेतु विशेष अभियान आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। ई-केवायसी तथा आधार सीडिंग हेतु लोक सेवा केन्द्र व इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक को भी उक्त शिविर में सम्मिलित होने हेतु सूचित किया गया है। उप संचालक कृषि राजेश कुमार भारती ने जिले में पीएम किसान के सभी हितग्राहियों को जिन्होंने ई-केवायसी नहीं कराया है या हितग्राही का आधार सीडिंग नहीं हुआ है, उन्हे कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते हुए जिले में ग्राम पंचातयत स्तर में आयोजित शिविरों में जाकर अपना ई-केवायसी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु आग्रह किया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours