चावल चोरी में शिकायतकर्ता ही निकाला चोर…..था समिति के उपाध्यक्ष का पति……

Estimated read time 1 min read

थाना चरचा में 5 फरवरी को सूर्य खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित चेरवापारा का अध्यक्ष उमाशंकर सिंह आयु 51 वर्ष निवासी छरछा बस्ती थाना चरचा में उपस्थित होकर लिखित शिकायत किया कि हमारे समिति के द्वारा उचित मूल्य की दुकान जो छरछा बस्ती में उपस्थित है, वहा से 4 व 5 फ़रवरी के दरम्यानी रात में दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे 150 क्वीन्टल चावल और 1 क्वीन्टल 50 किलो शक्कर की चोरी कर के भागे है। उक्त शिकायत विश्वास से परे होने पर तस्दीक किया जा रहा था। इसी दौरान 19 फरवरी को नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने पदभार ग्रहण करते ही सर्वप्रथम इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए प्राथमिकता के आधार पर चोरी को पकड़ने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में इसकी जाँच एवं तस्दीक की जा रही थी। जिस पर पाया गया कि उस समिति के उपाध्यक्ष का पति राजेश कुर्रे जो पीओएस मशीन चलाता था, माह जून 2022 से उचित मूल्य के दुकान का राशन प्रत्येक माह 10-10, 15-15 क्वि. करके गांव के छोटे व्यापारियों को बिक्री कर देता था तथा प्रत्येक माह पी.डी.एस. का माल अग्रिम दुकान में आता था और उसे दुकान के हितग्राहियों के नज़र से ओझल कर फ़र्ज़ी तरीके से एक माह बाद उनका राशन भुगतान करता था। उक्त खाद्य दुकान का स्टॉक खाद्य निरीक्षक के द्वारा जाँच किया गया जिसमे पाया गया कि माह जनवरी, 2024 में 177 क्वीन्टल चावल कम है। जिस पर पाया गया कि अध्यक्ष उमाशंकर सिंह एवं उस समिति के उपाध्यक्ष का पति राजेश कुर्रे द्धारा षड़यंत्र रचकर स्वयं दुकान में लगे ताला को तोड़कर चोरी का शिकायत किये है एवं चोरी किये गए चावल को राम गुलाब साहू आ0 दाउ राम साहू, उम- 45 वर्ष सा. छिदड़ाड बैकुण्ठपुर थाना चरचा द्वारा क्रय किया गया है। प्रकरण में 02 आरोपियों को धारा-409, 120 (ठ) के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया है, समिति के उपाध्यक्ष का पति राजेश कुर्रे अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द ही की जावेगी।
इस प्रकरण के खुलासे में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर कविता ठाकुर, थाना प्रभारी चरचा निरीक्षक अनिल किण्डों, प्रधान आरक्षक 150 सत्येंद्र तिवारी,आरक्षक उमेश्वर राजवाड़े, सैनिक 70 जुपेन्द्र कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours