प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 41000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। अमृत भारत स्टेशन योजना पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बैकुण्ठपुर सहित 17 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी, जहा आने वाले दिनो में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर बैकुण्ठपुर रोड रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, शैलेश शिवहरे, रेलवे के आर. शंकरन, बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन प्रबंधक जे.के. जेना, वरिष्ठ रेल अधिकारी विजय कुमार कोरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व पूर्व मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव, भाजपा नेता दिनेश राजवाडे सहित भाजपा के कार्यकर्ता व रेलवे के कर्मचारी मौजूद रहे। विदित हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना में छत्तीसगढ़ के 17 स्टेशनो में बैकुण्ठपुर रोड रेलवे स्टेशन शामिल है।

भारत अब बड़े सपने देखता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लगभग दो हजार रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भारत अब बड़े सपने देखता है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम करता है। उन्होंने कहा कि ये कार्य लोगों के लिए ईज ऑफ लिविंगश् को आगे बढ़ाएंगे।
क्षेत्रवासियो को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी। इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर माडल कनेक्टिविटी, बेहतर आधुनिक फेकेड, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। इसके साथ ही यहां पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल संसाधन भी उपलब्ध होगा। राजनितिक हलको में माना जाता है कि इस योजना में बैकुण्ठपुर रोड रेलवे स्टेशन को शामिल कराने में देश के पूर्वमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन को मॉडर्न बनाया जा रहा है. इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान तैयार कर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इनमें वेटिंग रूम, अच्छे कैफेटेरिया और रिटेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। साथ ही प्लेटफॉर्म का विकास भी किया जा रहा है। चौड़ी सड़कें, साइनेज, पैदल मार्ग, पार्किंग एरिया और प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएंगी। साथ ही स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। मौजूदा सुविधाओं को भी मॉडर्न बनाया जा रहा है। बैकुण्ठपुर रोड स्टेशन से रोजाना हजारो़ और सालाना करोड़ो की आय मिलती है।
आरओबी और अंडरपास के लाभ
आरओबी और अंडरपास से भीड़भाड़ में कमी आती है इनसे रेलवे क्रॉसिंग पर भीड़ को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यातायात सुचारू हो जाता है वाहनों और रेलगाड़ियों के बीच दुर्घटनाओं का खतरा कम हो जाता है। यात्रा में देरी नहीं होती और समय भी कम लगता है। आसपास के इलाके विकसित होते हैं और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ती हैं। साथ ही पर्यावरण में भी सुधार होता है।

+ There are no comments
Add yours