यूपी सडक हादसे में मृतको के परिजनों से मिले विधायक……. दिया आर्थिक मदद

Estimated read time 1 min read

यूपी में सडक हादसे के दौरान बैकुण्ठपुर के आमापारा के तीन लोगों की मौत के बाद बैकुण्ठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। सडक़ हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए श्री राजवाडे ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किया। जिन लोगो को सहायता पदान की गई उसमें श्यामकुमार कनौजिया, पिता स्व. शंकर प्रसाद, सोनहत, खुटरापारा । समय लाल, पिता बुद्धु प्रजापति, आमापारा, बैकुण्ठपुर। निर्मला पिता हुबलाल, आमापारा, बैकुण्ठपुर। विधायक भैयालाल राजवाडे ने ग्रामिणो की मौजूदगी में मृतको के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होने सभी के मौत पर दुख जताया और परिवार को संतावना दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours