डॉ. प्रिंस जायसवाल का तबादला……..सुरजपुर के डीपीएम के तौर पर देंगे अपनी सेवा

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले के प्रभारी डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल का तबादला सूरजपुर जिले के प्रभारी डीपीएम के तौर पर किया गया है। वहीं पर कोरिया जिले में सूरजपुर डीपीएम अब नए प्रभारी होंगे । लगभग 10 सालों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं डॉ. प्रिंस जायसवाल प्रशासनिक रूप से काफी सशक्त माने जाते हैं इस दौरान में नवगठित एमसीबी जिले के पहले डीपीएम के तौर पर कार्य कर चुके हैं । इस दौरान में कोरिया एवं एमसीबी जिले के संयुक्त डीपीएम के तौर पर 9 महीने अपनी सेवा दे चुके हैं। कोरिया जिले में कोविड वैश्विक महामारी के दौरान जिले में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव को रेस्क्यू करने के साथ-साथ सबसे पहला टीका लगवाने वाले एवं सबसे पहले बूस्टर डोज लगवाने वाले के नाम से जाने जाते हैं। इस दौरान उन्हें कोविड वैश्विक महामारी में विशेष योगदान देने के लिए राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। गौरतलब हो कि डॉ. जायसवाल सूरजपुर जिले के बसदेई के जवाहर नवोदय विद्यालय के तीसरे बैच के छात्र रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका नाता सूरजपुर से काफी पहले का रहा है आज जो कुछ भी है उसमें सूरजपुर जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का बड़ा योगदान है । उन्होंने कहा कि शासन मुझे जहां भेजेगा मैं कार्य करने के लिए तत्पर रहूंगा ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours