लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कोरिया पुलिस अपने पूरे रंग में नजर आ रही है। सभी प्रमुख सडको के साथ-साथ प्रमुख चौक चौराहो पर पुलिस ने जनप्रतिनिधियों के गाड़ियों पर लगे हूटर, सायरन, काली फ़िल्म, पदनाम एवं नेमप्लेट को हटाने की शुरूआत कर दी गई है। जिले भर में कोरिया पुलिस ने चौक चौराहो में सघन जाँच अभियान चलाया, जिसमे कई वाहनो से नेमप्लेट, कांच पर लगे खुद के नाम और पद के स्टीकर, काली फ़िल्म को हटाया गया।
इसी के साथ कोरिया पुलिस ने आम नागरिकगणो से अनुरोध भी किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। जिससे सभी इसका बखूबी पालन करें। कोरिया पुलिस प्रशासन ने सभी से इस सम्बन्ध में सहयोग की अपेक्षा की है।
कोरिया एसपी ने बताया कि क्या होती है आचार संहिता उन्होने लोगो को बताते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए निर्धारित किए गए मानकों का एक ऐसा समूह है, जिसे राजनैतिक दलों की सहमति से तैयार किया गया है। आदर्श आचार संहिता में चुनाव आयोग की भूमिका अहम होती है। संविधान के अनुच्छेद 324 के अधीन संसद और राज्य विधानमंडलों के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का आयोजन चुनाव आयोग का सांविधिक कर्तव्य है।


+ There are no comments
Add yours