कलेक्टर और सीएचएमओ का अनुमोदन रहा बेअसर…..प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा कटघरे में
बडी अजिब विडंबना है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के गृहनगर में उन्ही के विभाग के बडे घोटलेबाजो की टिम पर अब तक कोई कायवाई नही हो पा रही है। जोकि स्वास्थ्य विभाग की छवी पर सवाल खडा कर रहा है। पिछली सरकार में हुए घोटाले पर लोगो को उम्मीद थी कि सत्ता परिर्वतन होते ही इनका हिसाब होगा। किन्तु चार महिने हो जाने के बाद भी एैसे लोगो पर कार्यवाई नही होने से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्धारा प्रदेश की जनता को विधानसभा पूर्व दिये गये गांरटी पर बटटा लगा रहा है।
गौरतलब हो कि संयुक्त कोरिया जिले के खडगवा ब्लाक में उज्जवल सिन्हा, जिला परियोजना समन्वयक, ए.बी.पी.एम.जे.वाई एवं डी.के.बी.एस.एस.वाई. कोरिया के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के संबंध में कोरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्धारा 24 अप्रैल 2023 को संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाये रायपुर को पत्र लिखकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार कार्यालय में पदस्थ उज्जवल सिन्हा के द्धारा छत्तीसगढ़ राज्य शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन् आरोग्य योजना एच डॉ. खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत कोरिया जिला राज्य स्तर पर प्रगति में अंतिम् पायदान पर पहुॅचाने के कारण उक्त संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से संबंधित को जारी आदेश/निर्देश/कारण बताओ नोटिस, चेतावनी पत्र जारी करने उपरात भी कार्य में सुधार एवं प्रगति नहीं हुआ ।
कलेक्टर और सीएचएमओ का अनुमोदन रहा बेअसर
गत वर्ष दिनाक 20.03.2023 को कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता में कोरिया जिले में जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न समितियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसक कार्यवाही विवरण आवश्यक कार्यवाही हेतु दिनांक 22.03.2023 को जारी कर सर्व संबंधितों को प्रेषित किया गया। जिसमें 03.04.2023 के भीतर कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु जिला परियोजना संमन्वयक को कहा गया था। जिस पर दिये गये जवाब को असंतोषजनक पाया गया। जिस कारण इन पर समिति द्धारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला परियोजना संमन्वयक, के कार्य प्रणाली, कार्य पर नियमित उपस्थिति एवं समय क पाबंदी, कार्य किये जाने का कौशल, समय-सीमा में कार्य संपादित किये जाने का प्रयास, संपादित कार्य की गुणवत्त असंतोषजनक होने के कारण शासन एवं विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त नहीं होने और आयुष्मान भारत-प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की उपलब्धि राज्ज स्तर पर 27 वें रेक से 29 वे रैक पर पहुंचाने का जिम्मेदार मानते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में कार्य प्रणाली के कारण स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी योजना का सफलतापूर्वक क्रियाम्ययन में अत्यत कठिनाई का सामन करना पड़ा रहा है। और जिले के मुखया के द्धारा इन्हेे हटाने का बात कही गई थी। बडी अजिब विडंबना है कि कलेक्टर के द्वारा अनुमोदिन के बाद भी इन पर कोई कार्यवाई नही की गई।
प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा कटघरे में
जिले के कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के अनुशंसा के बावजूद भी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई । इस बात को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है लोग तो यहां तक साफ कह रहे हैं कि उनके द्वारा बड़ी कृपा राशि स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय पहुंचाई गई है । जिस कारण यह अब तक विभाग के कार्रवाई के रडार से बाहर है। अन्यथा गत वर्ष उज्जवल सिन्हा के द्धारा लगातार अखबार की सुर्खियॉ बटोरी गई वैसा तो बडे-बडे नेताओ को नसीब नही होता है। ऐसे कितने अधिकारी हैं जिन पर कार्रवाई ना हो यह काम ही देखने को मिलता है । किंतु इन पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष कृपा दृष्टि क्यों बनी है इस बात का जवाब तो प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं आला अधिकारी ही दे सकते हैं।

+ There are no comments
Add yours