महिने भर मौत से जंग लडते करन साय ने बीएचयू में तोड दम

Estimated read time 0 min read

20 फरवरी को उत्तर पूर्व प्रदेश में हुए सड़क हादसे के लगभग 30 दिन बाद बैकुंठपुर के आमापारा निवासी करन साय उम्र लगभग 47 वर्ष की मौत 22 मार्च को वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में हुई । मृतक के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक घटना दिवस से ही कोमा में था एवं उसका इलाज उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में चल रहा था। 1 महीने बाद भी जब उसे होश नहीं आया तो डॉक्टरों ने 22 मार्च को उसे मृत घोषित कर दिया । इसके उपरांत बीएचयू प्रबंधन द्धारा उसकी सूचना बैकुंठपुर में उसके परिजनों को दी गई । वहीं पर बैकुंठपुर परिजनों वाराणसी जाकर मृतक का शव 23 मार्च को सुबह बैकुंठपुर आमापारा के उनके गृहग्राम में लाया जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया । बताया जा रहा है कि मृतक के दो पुत्र एवं उसकी पत्नी है जिन्होंने उनका मृतक का अंतिम संस्कार किया गौरतलब हो कि गत 20 फरवरी को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर विंध्याचल सेमरी गांव के पास अलसुबह कंटेनर व बोलेरो में जबरदस्त भिड़त हो गई थी हादसे में कोरिया जिले के आमापारा के रहने वाले 2 ग्रामीणों की मौत 8 लोग घायल और 4 की हालत गंभीर थी सभी लोग एक बोलेरो में सवार होकर बैकुंठपुर से गंगा स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और बोलेरो कंटेनर से जा भिड़ी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours