विष्व क्षय दिवस पर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य षिक्षा का आयोजन

Estimated read time 1 min read

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में 22 मार्च 2023 को विष्व क्षय दिवस के अवसर पर अध्ययनरत बी.एस.सी. नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा नर्सिंग फैकल्टी मिस सौम्या सिंह एवं लक्ष्मी साहू के नेतृत्व में स्वास्थ्य षिक्षा का आयोजन किया गया। विष्व स्वास्थ्य संगठन ने 24 मार्च 1982 से इस दिन को विष्व क्षय दिवस के रूप में मनाने की शुरूवात की थी। प्रतिवर्ष सभी देष अपने-अपने देष के नागरिकों को रोगमुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष क्षय दिवस की थीम येस वी केन एण्ड टी.बी. जिसका अर्थ हां हम टी.बी. को समाप्त कर सकते हैं, घोषित किया गया है। जिसके तहत क्षय रोग के प्रति अधिक से अधिक लोगो को जाग़रुक करने कि निजी जिम्मेदारी लेना अत्यन्त आवष्यक है। क्षय रोग का मुख्य लक्षण लगातार खांसी आना खांसी के दौरान कफ के साथ रक्त आना, ठण्ड, बुखार, भूख न लगना, लगातार वजन कम, रात में पसीना एवं सीने में दर्द आदि है। क्षय रोग का इलाज डॉट्स थेरेपी के द्वारा किया जाता है। क्षय रोग के प्रति लोगो को जागरूक करना अति आवष्यक है। उक्त कार्यक्रम में टी.बी. रोग के संबंध में विभिन्न प्रकार की जानकारी एवं समाधान छात्र-छात्राओ ने अपने षिक्षको के नेतृत्व में किया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन समस्त षिक्षकों के द्वारा डॉ0 अंजना सैमुअल के मार्गदर्षन में किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours