कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लहंगे से मुलाकात कर उन्हें बैकुंठपुर तलवापारा स्थित एस एलआरएम कचरा डंपिंग सेंटर की स्थिति से अवगत कराते हुए गौ रक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे ने बताया कि बैकुठंपुर में मनाही के बाद भी गौवंशो का अंतिम संस्कार उन्हें दफन करने के लिए मिली है । जिला अस्पताल के संबंधित सफाई ठेकेदार के द्वारा जबरन नियम विरुद्ध तरीके से कचरा डंपिंग सेंटर में अस्पताल का मेडिकल वेस्टेड कचरा को लाकर के डाला जा रहा है और यहां पर बैकुंठपुर के पूरे शहर का कचरा डंप होता है बगल में बने हुए गौठानों के अलावा आसपास गांव की चरने वाले गौवंश भी यहां का सड़ा गला कचरा खाकर रोज बीमार हो रही है । बगल में ही गेज नदी बह रही है यहां पड़ा हुआ कचरा उड़ करके बहती हुई नदी में जाकर के समा रहा है यही सब समस्या को लेकर के कोरिया कलेक्टर से मुलाकात कर उनसे कार्यवाई का अनुरोध किया। इस सबंध में जानकारी देते हुए अनुराग ने बताया कि कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया है कि अब कचरा डंपिंग सेंटर में जिला अस्पताल का कोई भी किसी भी प्रकार का मेडिकल वेस्टेज कचरा नहीं डाला जाएगा । अगर दोबारा कचरा डंपिंग सेंटर में अस्पताल का कचरा डाला गया तो संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त कर उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । कचरा डंपिंग सेंटर पूरे खुली जगह में है कलेक्टर कोरिया से आग्रह किया गया की डीएमएफ फंड से यहां पर काम से कम तार घेराव की व्यवस्था कर दी जाए कि कम से कम कचरा डंपिंग सेंटर में गौवंश घुसकर यहां का सड़ा गला कचरा ना खा पाए एवं यहां का कचरा खा करके बीमार ना पड़े या उनकी मृत्यु ना हो उन्होंने आश्वासन दिया है कि आचार संहिता समाप्त होती ।


+ There are no comments
Add yours