पीएम पर महंत के विवादित बोल पर भडके राजवाडे बोले अपना चरित्र देखे

Estimated read time 1 min read

प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के द्धारा गत दिनो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिये जाने कोे लेकर पूर्वमंत्री व बैकुठंपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने कहा, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। जनता इसका करारा जवाब आगामी दिनो में होने वाले मतदान में देगी। देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी देश, छत्तीसगढ़ और कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता को मंजूर नहीं। उन्होने मंहम को आईना दिखाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने, उन्हें गालियां देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। इतिहास इस बात का भी गवाह है कि कांग्रेस ने जितनी गालियां प्रधानमंत्री मोदी जी को दी है, जनता ने उतने ही तमाचे कांग्रेस को लगाये हैं।यह शर्म की बात है कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसा बयान प्रदेश के वरिष्ठ नेता दे रहे है। भाजपा इस बयान की कड़ी निंदा करता हैं। महंत के बयान के कारण जनता लामबंद होगी और कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में प्रदेश से साफ कर देगी।

ये दिया था बयान

गत सप्ताह को राजनांदगांव के स्टेट हाईस्कूल मैदान में आयोजित कांग्रेस की चुनावी सभा में चरणदास महंत ने कहा था कि हमें एक ऐसा आदमी चाहिए जो लाठी पकड़ सके। हमें मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। मोदी के सामने आंख मिलाकर बात कर सके, ऐसा एक ही आदमी है, जिसे आप सांसद बनाओगे, वही मोदी के सामने लाठी पकड़कर खड़ा हो सकता है। रात-दिन एक करके मोदी को चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। यह आदमी भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इसलिए उन्हें जिताकर दिल्ली भेजिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours