प्रतिष्ठा की सीट बनी कोरबा, कांग्रेस के लिए बरकरार रहने तो भाजपा को वापसी की चुनौती

Estimated read time 0 min read

उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा सीट प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में बहुत महत्व रखती हैं। सामान्य लोकसभा सीट कोरबा 2008 में अस्तित्व में आई इस सीट से वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है।यहां से सांसद चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत हैं। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कोरबा सीट से सरोज पांडे को चुनाव में उतारा है वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर ज्योत्सना महंत को टिकट दिया है।

कांग्रेस को सीट बरकरार रखने की चुनौती

कांग्रेस कोरबा सीट को अपने पास बरकरार रखने की चुनौती लेकर मैदान में हैं वहीं, भाजपा दोबारा वापसी का संकल्प लेकर मुकाबले में डटी है। इस लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी। कोरबा लोकसभा सीट में लगभग 55 फीसद मतदाता ओबीसी हैं। इस लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से वर्तमान में पांच पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस के विधायक हैं।

बनने लगा राजनीतिक माहौल

कोरबा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। यहां राजनीतिक माहौल भी गरमाने लगा है। प्रचार में दोनों दल जुट चुके हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours