न्यायालय अभिरक्षा से फरार आरोपी 48 घण्टे के भीतर दोबारा गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

➡️एक वर्ष के सश्रम कारावस के निर्णय से भयभीत होकर हो गया था फरार

सजा मिलने से भयभीत होकर एक सजायाप्ता व्यक्ति न्यायलय परिसर से फरार हो गया । जिसके बाद चरचा थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने फरार सजायाप्ता व्यक्ति को दो दिन की तालाश के बाद पकडने में सफलता प्राप्त किया। मामले के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय बैकुंठपुर में धारा 354 के प्रकरण में दिनांक 03.04.2024 को आरोपी सोमार साय चेरवा पिता धोन्धा उम्र 61 वर्ष निवासी सोनहत को न्यायालय द्वारा एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी।
सजा से भयभीत होकर आरोपी न्यायालय परिसर में उपस्थित लोगों की आंखों के सामने से ओझल होकर फरार हो गया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय में कर्तव्यस्थ लिपिक की रिपोर्ट पर 04 अप्रैल को थाना चरचा में धारा 224 कायम किया गया एवं आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।
शिकायत के अगले दिन 5 अप्रैल को मुखबीर सूचना मिली की आरोपी न्यायालय के आस-पास देखा गया है। जिस पर कोरिया पुलिस द्वारा पूछताछ एवं खोजबीन शुरू की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में अनिल किंडो, शम्भू पोर्ते, विजय सिंह तथा सतीश सिंह का योगदान रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours