भारतीय जनता पार्टी आज अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। इस खास मौके पर पार्टी संगठन द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गये। भाजपा के स्थापना दिवस का आयोजन बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे के कार्यालय में किया । कार्यक्रम में भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विधायक भैयालाल राजवाडे सहित दर्जन से अधिक भाजपा शामिल रहे। श्री राजवाडे ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को कार्यकर्ता संगठन एप के माध्यम से तत्काल अपलोड करेंगे। आने वाले लोक सभा चुनाव के लिए सभी को तैयार रहने और 400 सीट का लक्ष्य हांसिल करने के लिए कमर कसने को कहा।


+ There are no comments
Add yours