माई हेल्थ माई राइटस थीम पर न्यू लाईफ में मना विष्व स्वास्थ्य दिवस

Estimated read time 1 min read

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ” इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में बी.एस.सी. नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा 6 अपै्रल को विष्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया जो प्रत्येक वर्ष 07 अप्रैल को मनाया जाता है। विष्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के शुरूआता डब्लू.एच.ओ. के द्वारा वर्ष 1950 में हुई थी, इस वर्ष विष्व स्वास्थ्य दिवस की थीम माई हेल्थ माई राइटस (मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार है) जो एक मौलिक सत्य पर जोर देती है अच्छे स्वास्थ्य तक पहुच एक बुनियादी मावन अधिकार है। ुइस दिवस विष्व भर के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित विषयों और अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस दिन का उद्देष्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे एवं उन्हे अच्छे ईलाज की सुविधा मिल सके। साथ ही लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरुक हो, ताकि दुनिया भर मे फैली गम्भीर बीमारियों का रोकथाम किया जा सके। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमे अपनी जीवन शैली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव जैसे-संतुलित आहार-भोजन में हरी सब्जियां, अनाज, प्रोटीन युक्त आहार, पूरी नींद, योग एवं व्यायाम करना जरूरी है। बी.एस.सी. नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छे स्वास्थ्य के नुस्खे, लाभ, योगा, तनावमुक्त जीवन, अच्छे सोच विचार, अच्छे स्वास्थ्य, वातावरण, स्वच्छ भोजन, परिवारिक स्वास्थ्य के बारे में स्वास्थ्य षिक्षा दिया गया।
इस पूरे कार्यषाला का आयोजन नर्सिंग ट्यूटर लक्ष्मी साहू के मार्गदर्षन में बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं द्वारा संस्था के प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्यूल, समस्त नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य नर्सिंग छात्र-छात्राओं के उपस्थिति में किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours