जिले में स्मार्ट कार्ड से इलाज के नाम खडगवा के बडे घोटाले के उजागर होने के बाद अब जानकार जिला अस्पताल बैकुठंपुर में भी बडे घोटाले की बात कह रहे हैं। खडगवा उस समय के कोरिया जिले का ही हिस्सा था जब स्मार्ट कार्ड में बडे घोटाले को अंजाम दिया गया। जिसकी जडे जिला मुख्यालय बैकुंठपुर तक आती हैं स्मार्ट कार्ड के दुरुपयोग और बोगस क्लेम के कई मामले प्रदेश भर में सामने आये। जिसका नुकसान सरकार को उठाना पडा। जानकार बता रहे है कि खडगवा के समान ही जिला अस्पताल बैकुठंपुर के तात्कालिन विभाग प्रमुख समेत एक कम्पयुटर आपरेटर की संलिप्ता बताई जा रही है। मामले में जल्द ही कुछ समाजसेवी कार्यकर्ताओ के द्धारा जल्द ही शिकायत कर जाच कराने के बात कही जा रही है। जिससे स्मार्ट कार्ड में मिली भगत कर की गई घोखाघडी सामने आयेगी। जानकारो का कहना है कि कोरिया कलेक्टर व पडोस के जिले के स्वास्थ्य मंत्री से मांग की गई है कि विगत 8 वर्षो के लाभार्थियो की जाच कराई जाये । तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी।
बताया जाता है कि सरकारी अस्पताल व विभाग के दलाल हेल्थ कार्ड धारक स्वस्थ व्यक्ति को मरीज के तौर पर अस्पताल में भर्ती दिखा देते हैं और कार्ड स्क्रैच कर मोटी रकम निकाल लेते हैं। इस रकम का आधा हिस्सा अस्पताल और दलाल जबकि शेष रकम हेल्थ कार्ड धारक के बीच बांट दिया जाता है। हेल्थ कार्ड धारक स्वस्थ व्यक्ति भी दलालों और अस्पताल एजेंटों के जरिए निर्धारित अवधि के भीतर अपना स्मार्ट कार्ड स्क्रैच कर नकद रकम प्राप्त किये। बगैर इलाज किए आधी रकम उस शख्स को नकद दे रहे हैं। पूरी तरह स्वस्थ कार्ड धारकों को भी मरीज बताकर उनका क्लेम तैयार किया जाता था स्वस्थ व्यक्ति अस्पताल के दस्तावेजों में अपने हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर खुद को मरीज साबित करता था फिर अस्पताल के कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उसके इलाज संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा क्लेम का लाभ उठा रहे हैं। इस तरह के फर्जी क्लेम से स्वास्थ्य बीमा योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

+ There are no comments
Add yours