फालोअप……..घोटालेबाजो ने 30967 झुठे प्रकरण बनाकर शासन को लगाया 8608623 चूना

Estimated read time 1 min read

स्मार्ट कार्ड घोटाले में जांच में 9 दोषियो के नाम

सिर्फ एक ब्लाक में ये हाल था तो सभी ब्लाको की जाच जरुरी

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में संयुक्त कोरिया जिले में हुए स्मार्ट कार्ड घोटाले में कई चौकाने वाले तथ्य मिले हैं। गौरतलब हो कि स्मार्ट कार्ड घोटाले में चरचा के एक व्यक्ति द्वारा शिकायत के बाद मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद कोरिया कलेक्टर ने जांच बैठाया था जिसकी जाच के पन्ने जैसे-जैसे सामने आ रही है कि पदाधिकारी द्वारा घटना को किस प्रकार अंजाम दिया गया । उसकी परते प्याज के छिलके की तरह ही उधड रही है ।
विदित हो कि खडगवा में 86 लाख रुपए से अधिक स्मार्ट कार्ड के नाम पर इंसेंटिव शासन को बेवकूफ बनाकर डकार लिये गये। मामले सबसे मुख्य आरोपी के तौर पर उज्जवल सिन्हा जोकि कोरिया जिले के स्वास्थ्य विभाग में जिला समन्वय के पद पर पदस्थ हैं एवं उनके द्वारा पहले तो जांच को भट़काने के लिए झूठी जानकारी बनाकर जांच टीम के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जबकि कोरिया जिले की स्मार्ट कार्ड की आईडी और पासवर्ड इन्हीं उज्जवल सिन्हा के पास थी इसलिए इनके सहमति के बिना इतने बड़े घोटाले को अंजाम देना किसी प्रकार से संभव नहीं था । जिसकी पुष्टि जांच अधिकारियों द्वारा भी अपने जांच में कही गई हैं खडगवा बीएमओ डॉ. एस कुजुर के द्वारा 02 अलग-अलग पदनाम से क्रमश मेडिकल ऑफिसर अंतर्गत 6625 प्रकरण एवं पी.जी.एम.ओ अंतर्गत 02 प्रकरण कुल-6627 केस का इंसेन्टिव के रूप में कुल राशि रू. 6115960 प्राप्त किया है। डॉ. ज्ञानेन्द्र कुशवाहा, जो आयुष चिकित्सा अधिकारी को 3896 प्रकरण के इंसेन्टिव की राशि रू. 838908 का मेडिकल ऑफिसर के रूप में दर्शा कर नियम विरुद्ध अनुचित ऑर्थिक लाभ उपलब्ध कराया गया है। सोमारो सिंह (आर.एच.ओ.) को 02 अलग-अलग पदनाम स्टॉफ नर्स एवं एम.पी.डब्ल्यू फिमेल के रूप में दर्शाकर 593 प्रकरण के इंसेन्टिय की राशि रू. 32313 का नियम विरूद्ध अनुचित ऑर्थिक लाभ उपलब्ध कराया गया है। सोनाली सरकार (सहायक ग्रेड-03) को स्टॉफ नर्स के रूप में दर्शा कर 826 प्रकरण के इंसेन्टिव की राशि रू. 61115 नियम विरूद्ध अनुचित ऑर्थिक लाभ उपलब्ध कराया गया है। रामकरण साहू (नेत्र सहायक) पर 02 अलग-अलग पदनाम ऑप्थेलमिक एसिस्टेंट एवं आई असिस्टेंट के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़गवां में 6349 प्रकरण के इंसेन्टिव की राशि रू. 1332494, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरमी में 70 प्रकरण के इंसेन्टिव की राशि रू. 9954. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ेसाल्ही, में 27 प्रकरण के इंसेन्टिव की राशि रू. 3441 एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में 09 प्रकरण के इंसेन्टिव की राशि रू. 1459 नियम विरूद्ध अनुचित ऑर्थिक लाभ प्राप्त किया गया है। विजेन्द्र लाल साहू (लैब तकनीशियन) को आरएम.ए. के रूप में दर्शा कर 167 प्रकरण के इंसेन्टिव की राशि रू. 18196 नियम विरूद्ध अनुचित ऑर्थिक लाभ उपलब्ध कराया गया है। ज्ञानेश्वरी एक्का (आर.एच.ओ.महिला) को नर्सिंग ऑफिसर के रूप में दर्शा कर 975 प्रकरण के इंसेन्टिव की राशि रू. 56583 का नियम विरूद्ध अनुचित ऑर्थिक लाभ उपलब्ध कराया गया है। राहूल कुमार (डाटा एण्ट्री ऑपरेटर जेडीएस) को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़गवां में 4766 प्रकरण के इंसेन्टिव की राशि रू. 133680, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में 01 प्रकरण के इंसेन्टिव की राशि रू. 20, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ेसाल्ही, में 37 प्रकरण के इंसेन्टिव की राषि रू. 4520 नियम विरूद्ध अनुचित ऑर्थिक लाभ उपलब्ध कराया गया है।

फैक्ट फाईल……

इस तरह शासन को लगाया चूना

प्रकरण      धनराशी
13252      6115960
3896       838908
593        32313
826        61115
6349       1332494
70         9954
27         3441
09         1459
167        18196
975        56583
4766       133680
37         4520

कुल 30967 8608623

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours