खडगवा में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के घोटालेबाज….स्वास्थ्य मंत्री को घर पर दिखा रहे ठेंगा
आरोपी पर सजा नही होने एवं शासन की 81 लाख की भरपाई अधूरी
प्रधानमंत्री के द्धारा देश की जनता को दी गई उनकी सबसे महत्वाकांक्षी एवं दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत में फर्जीवाड़ा आम जनता को तो चौका रहा है किन्तु कांग्रेस की भूपेश सरकार में अंजाम आयुष्मान कार्ड योजना में घोटाला खडगवा के पीएससी केन्द्र मे हुआ था यह भाजपा की छत्तीसगढ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह जिले ही नही बल्कि गृह विकासखण्ड हैं । अब देखना है कि स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जलाई गई दिये की अखंड जोत के प्रकाश से खडगवा पीएससी में हुए घोटाले पर प्रकाश पडता है या फिर प्रधानमंत्री मोदी का देश को दिया गया बेसकिमती तोहफे को लुटने वालो पर अंधेरे का प्रर्दा कायम रहता है। गौरतलब हो कि कोरिया संयुक्त कोरिया जिले के खडगांव ब्लॉक में 86 लाख रुपए से अधिक का घोटाला किया गया था जिस पर कांग्रेस की सरकार ने भूपेश सरकार ने लीपा पोती कर सारे मामले को रफा दफा कर दिया और घोटालेबाजों से मात्र 5 लाख की वसूली कर छोड दिया गया।


+ There are no comments
Add yours