बैकुंठपुरः-
25 अप्रैल 2024 को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के शिक्षकों की उपस्थिति में कंचनपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय-सभाकक्ष परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। दुनिया भर में हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता ह,ै यह खास दिन लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। प्रतिवर्ष सभी देष के नागरिकों को रोगमुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है।
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष मलेरिया दिवस का थीम ‘‘ऐसिलिरेट द फाईट् अगेन्स्ट् मलेरिया फॉर अ मोर इक्वीटेबल वर्ल्ड‘‘ मतलब दुनिया को और न्यायसंगत बनाने के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना है। मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से होती है। बरसात या वातावरण के नमी के कारण मलेरिया के मच्छर पनपने लगते हैं और बीमारी का प्रसार होता है।
मलेरिया की गंभीर स्थिति बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है। मलेरिया के कुछ सामान्य लक्षण है, जैसे-बुखार, सिर दर्द, उल्टी आना ठंठ लगना, थकान होना, चक्कर आना और पेट में दर्द होना। आमतौर पर मलेरिया के इलाज में करीब दो सप्ताह तक दवाइयाँ लेनी होती है। वहीं बीमारी को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। हर साल भारत में मलेरिया के हजारों मामले सामने आते हैं और कई रोगियों की तो मलेरिया से जान चली जाती है।
मलेरिया की गंभीरता और इसे बचने के लिए जागरूक करने के विश्व स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन एवं ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया।


+ There are no comments
Add yours