कोरबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में कोरिया जिले के भाजपा नेताओं ने अपनी ताकत झोंक रखी है । इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेवा यादव के नेतृत्व में लगातार विभिन्न ग्रामों एवं ग्राम पंचायत में जाकर प्रचार किया जा रहा है । इस दौरान रेवा यादव एवं अन्य भाजपाइयों ने आज रविवार को कंचनपुर, आमापारा, पतरापाली व चारपारा सहित कई ग्रामों में जाकर सघन जनसंपर्क किया । बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े के नेतृत्व में बैकुंठपुर विधानसभा में लगातार ग्रामीण स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है । इस दौरान बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े से अपना जुड़ाव रखने वाले दर्जनों नेता बीते एक महीने से सघन प्रचार प्रसार में लगे हुए है। जो घर-घर जाकर लोगों को केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं को का लाभ गिना रहे हैं एवं आने वाले समय में दोबारा नरेंद्र मोदी व भाजपा को चुनने की अपील कर रहे हैं


+ There are no comments
Add yours