जागरुक फर्स्ट टाईम वोटरो ने कहा मतदान केन्द्रो पर पहुॅचे और नागरिक कर्तव्यो के साथ राष्ट्र का गौरव बने

Estimated read time 0 min read

जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है यह कहावत उन युवा वोटरों के लिए है, जो लोकसभा चुनाव के मतदान में पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। युवा वोटर इस बार प्रत्याशी की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। युवाओं के लिए कई मतदान केंद्रों पर युवा बूथ भी बनाए जायेंगे। विदित हो कि देश की लोकतंत्र 18वीं लोकसभा चुनाव का महत्सव मना रहा है। इस लोकतांत्रिक परिदृश्य में, प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है, लेकिन विशेष रूप से युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, युवाओ भागीदारी राष्ट्रों के भविष्य को आकार देने की क्षमता रखती है। चुनाव आयोग की भूमिका ने मतदान करने के लिए लोगो को जागरुक में ऐडी चोटी लगा दी है। कोरबा अर्तगत आने वाले कोरिया जिले में भी तीसरे चरण में 07 मई को मतदान होने जा रहा है। इस बार युवाओ में मतदान का जबरा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक ओर भारत अमृत काल की ओर बढ़ रहा है। इसमें युवाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया गया है। इस पहल का उद्देश्य पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, के बीच नागरिक कर्तव्य और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है।

आइये जाने क्षेत्र के युवा क्या कहते हैं।

चंदन राजपूत

युवा चंदन राजपूत कहना हैं कि निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मलित होने के लिए हम युवा पीढ़ी को विशेष रूचि लेनी चाहिए। युवा मतदाता देश के भविष्य की तस्वीर को तय करते है इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। कही कही युवाओं में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के प्रति रूझान कम देखने को मिलता है लेकिन उन्हें भी अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा और मैं क्षेत्र के सभी युवा मतदाताओ से अपील करता हॅू कि आले वाले 07 मई को हर हाल मतदान केन्द्र पहुॅच कर मतदान करें।

आर्यन सिंह

बीटेक के छात्र और लोकसभा में पहली बार मतदान करने वाले आर्यन सिंह का कहना है कि मतदाता जागरूकता अभियान ने युवाओं को मतदान का महत्व बताता है इसलिए हम युवाओ को ही भ्रष्टाचार और अन्य कुरीतियों को नष्ट करने के लिए आगे आना होगा। हम सब युवा वर्ग को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। इसलिए मेरा सभी युवाओ से अनुरोध है कि वो मतदान केन्द्रो पर जाकर सरकार का चनय करने में अपनी भूमिका अदा करें।

यशवंत चन्द्रा

पहली बार मतदान करने वाले बीटेक के छात्र यशवंत चन्द्रा ने कहा कि युवाओ को देश के भविष्य कहा जाता है इसलिए हमें अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना चाहिए। समाज और प्रशासनिक तंत्र में व्याप्त खामियों को युवा शक्ति के माध्यम से दूर किया जा सकता है। समाज में जागरूकता बऐगा अभी लोकतं अपने शिखर पर पहुॅचेगा।

आलोक गुप्ता

युवा अलोक गुप्ता का कहना है कि युवाओं के कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने परिवार एवं मोहल्ले के लोगों को मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। हम भी एैसा ही कर रहे हैं । ताकि राज्य एवं देश के विकास के लिए एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके।

अजय साहू

पहली बार लोक सभा में मतदान करने वाले अजय साहू का कहना है कि ईवीएम से मतदान होने के कारण लोगों में यह भ्रांति थी कि मशीन से वोटिंग होने से गड़बड़ी होती है। मतदान में पारदर्शिता लाने के लिए निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मशीन के साथ पहली बार वीवीपैट का चुनावों में किया जा रहा है। जिसे सुप्रिम कोर्ट ने भी सही माना है। अब आगे हम सबकी जिम्मेदारी है

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours