लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश के पूर्वमंत्री व बैकुठंपुर विधायक भैयालाल राजवाडे जिले में लगातार कोरबा भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में जनसभाएं कर रहे हैं। पार्टी इसके जरिए वोट बैंक को साधने के प्रयास कर रही है। वहीं इसको लेकर भैयालाल राजवाडे का कहना है कि मुझे खुशी है कि पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है और मैं चुनाव प्रचार के लिए कई जगहों पर जा रहा हूं। पूरे क्षेत्र में मोदीमय माहौल हो चुका है। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम हर कोई समान रूप से पीएम मोदी का समर्थन कर रहा है। मेरा मानना है कि पीएम मोदी एक बार फिर तीसरी बार सरकार बनाकर सुशासन स्थापित करने जा रहे हैं।
श्री राजवाडे जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गड़तर में पहुंचकर माताओं बहनों और देवतुल्य जनता से भाजपा के पक्ष में वोट के लिए अपील किया एवं देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को अपील करते हुए मोदी जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आग्रह किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours