जिले के दूरस्थ मतदान केंद्रों में भी बड़ी सँख्या में मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे हुए हैं। सोनहत जनपद के अंतर्गत मतदान केंद्र 203 कछार में दिव्यांग मतदाताओं को स्काउट के छात्रों ने व्हील चेयर में बैठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचा रहे हैं, अपने कर्त्तव्य को भलीभांति समझते हुए सेवाभावी कार्य कर एक मिसाल दी है।
बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम अमरपुर निवासी राजकुमार फिलहाल मुंबई में काम कर रहे हैं। उन्होंने मतदान के प्रति जो जागरूकता और ललक दिखाई है वह प्रेरणा है। राजकुमार, अमरपुर के मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours