बैकुठंपुर विधायक और पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने तीसरे चरण के मतदान करने जाने से पूर्व पूजा अर्चना कर जिले के सुख समृद्धि की कामना की । श्री राजवाडे अपने गृह ग्राम सरडी के मतदान केन्द्र में मतदान किया। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने की अपील की। उन्होने कहा कि जो चुनाव का रुझान है वह भाजपा के पक्ष में दिख रहा है। उन्होने कहा कि बीजेपी के पक्ष में पूरे क्षेत्र की जनता का विश्वास है। उनके 10 साल के काम को लेकर लोगों का विश्वास बढ़ा है। गांव गरीब किसान मजदूर सबके लिए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास करने का प्रयास किया है। दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। भारत को तीसरा सबसे बड़ा ताकतवर देश बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है। श्री राजवाडे अपने गृहग्राम में अपना बहुमल्य वोट डाला। इससे पहले उन्होंने कोरबा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय की जीत का दावा किया। उन्होने कहा कि जनता ने बीजेपी का काम को सामने रखकर मतदान कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours