कलेक्टर, सीईओ और सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने किया स्वागत

बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 के अंतर्गत 228 मतदान केन्द्रों में पुरूष मतदाताओं की संख्या 85 हजार 132 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 85 हजार 639 एवं तृतीय लिंग मतदाता 6 है। इस तरह कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 70 हजार 777 है। मिली जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे तक 81.41 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने मतदान किये, वहीं 78.93 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किये है। इस तरह अब तक 80.16 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वहीं विधानसभा सोनहत (आंशिक) में 78 मतदान केन्द्रों में पुरूष मतदाता 18 हजार 231 तथा महिला मतदाता 18 हजार 321 पंजीकृत थे। इनमें से 15 हजार 945 पुरूष मतदाता तथा 15 हजार 934 महिला मतदाताओं ने मतदान किये। इस तरह अनंतिम आकड़े के अनुसार 87 प्रतिशत मतदान हुए हैं।

मतदान कराकर सकुशल लौटे दल का अभिनंदन

जिले में निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया पूरी कराकर मतदान दल वापस आने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने रामानुज विद्यालय परिसर में पहले मतदान दल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उन्हें लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व के बेहतर सम्पादन के लिए धन्यवाद दिया।
जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र निग्नोहर मतदान केंद्र क्रमांक 137 में नियुक्त दल के सदस्य सबसे पहले रामानुज विद्यालय परिसर में पंहुचे। इस दल के पीठासीन अधिकारी हरिशंकर साहू और उनके साथ दल में नियुक्त पूरन लाल, सईद अनवर खान और शिवबालक केवट का सुरक्षा बल के साथ पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी और लोकसभा निर्वाचन की सहायक रिटर्निंग अधिकारी अंकिता सोम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कोरिया जिले में लोकसभा क्षेत्र कोरबा के लिए आज मतदान सम्पन्न हुआ और सभी मतदान केंद्रों में निष्पक्ष चुनाव पूर्ण करा लिया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours