जन्म और मृत्यु का प्रमाण पत्र लेने जिला अस्पताल में भटक रहे लोग
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित जिला अस्पताल में इन दोनों जन्म एवं मृत्यु का पंजीयन कार्यालय लगातार बंद रहता है। अपने प्रमाण पत्र के एि भटक रहे लोगो ने बताया कि जब वहां पर कर्मचारी रहते भी है तो वह यह कहते हैं कि हमारे यहां तो मार्च से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दे पाए हैं इसलिए बाद में आना । इस दौरान दूर-दूर से आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इस बात की शिकायत जब जिला अस्पताल बैकुंठपुर के नए-नए बने अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेंद्र बनसरिया से की गई तो उनका कहना था कि मेरे पास इस संबंध में कोई शिकायत पत्र नहीं आया है ।
लगता है डॉक्टर साहब तभी व्यवस्था दूरुस्त करेंगे जब लोग लिखित शिकायत लेकर इनके पास पहुंचेंगे । गौरतलब हो कि 02 महीना पहले जब डॉ. ए. के. करण के रिटायरमेंट होने के उपरांत जिला अस्पताल बैकुंठपुर का अस्पताल अधीक्षक सीनियर डॉक्टर डॉ. राजेंद्र बनसरिया को बनाया गया तो लोगों में उम्मीद जगी थी कि निजाम बदलते जिला अस्पताल बैकुंठपुर में व्याप्त अवस्था व्यवस्था में बदलेगी। किंतु लगभग दो महीने हो जाने के उपरांत भी यहां के व्यवस्था में कोई परिवर्तन होता नजर नहीं आ रहा है । सारी व्यवस्थाएं पुराने ढर्रे पर ही चल रही । अब आगामी दिनों में देखना होगा कि स्थानीय स्वास्थ्य मंत्री जिला अस्पताल की अवस्था को सुधारने में बदलने में कामयाब होते हैं या फिर यहा के कमर््ियो की मनमानी कांग्रेस सरकार की तरह ही कायम रहती है।


+ There are no comments
Add yours