शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल है। खासकर सब्जी मंडी रोड व किनारे पर खड़े वाहनों से आए दिन जाम लगता है। मंडी में आवक बढ़ने उपज वाहन संख्या भी बड़ी है। इस कारण मुख्य मार्गों सड़क किनारे इन वाहनों के बेतरतीब खड़ा रहने से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। शादी व त्योहारी सीजन होने के कारण दोपहिया वाहन चालक भी बाजार में खरीदी के दौरान वाहन सड़क किनार खड़ा देते हैं। इस कारण मुख्य सड़क भी संकरी हो जाती है। इससे लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। जाम के साथ ही दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है।
इस मार्ग पर ज्यादा परेशानी
इस सडक पर अकसर यह देखने में आता है कि बाजार में एक साथ तीन चार पहिया खड़े होने से जाम की समस्या होती रहती है। बैकुन्ठपुर-बचरापोडी मार्ग होने के कारण इस सडक पर भारी व अन्य बडे वाहनो का आना-जाना लगा रहता है। जहां पर त्योहारी सीजन के समय तो भीड़ के कारण दिक्कत बड जाती है।
बडे वाहनो के प्रवेश पर नही रोक
त्योहारों पर पुलिस-प्रशासन इस सडक पर बडे वाहनो के प्रवेश पर रोक लगा देती है किन्तु आम दिनो में इस पर रोक नही होने से व्यवस्था बिगड जाती है। इससे या से गुजरने वाली चार पहिया वाहनों को भी परेशानी होती है अब हालत यह हैं बडे वाहनो के प्रवेश से दूसरे वाहनों की क्रासिंग नहीं हो पाती है। इस दौरान जाम लग जाता है।
सड़कों पर वाहन पार्किंग मुसीबत
शहर में सडको पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से आवागमन बाधित हो रहा है। जिस कारण और बड जाता है। दूसरी ओर बाजार के रास्ते होकर बसों के गुजरने से भी वाहनों का आवागमन बाधित होता है। अकसर लोग दुर्घटनाओं के शिकार भी हो जाते हैं। बाजार में कई स्थानों पर दुकानों पर दोनों ओर तीन-तीन फुट अतिक्रमण करके रास्ते को संकरा कर दिया है। वहीं दो पहिया वाहन भी खड़े किए जाते हैं, जिससे यहां आने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।


+ There are no comments
Add yours