अपने जमाने के कर्मठ ईमानदार माने जाने वाले कट्टर जनसंघी नेता डॉ. निर्मल कुमार घोष की तबीयत बीते दिनों से खराब चल रही है । इस दौरान उन्हें रक्त की कमी की भी शिकायत हो गई। जिसके बाद बैकुंठपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। आस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके शरीर में रक्त की मात्रा 04 ग्राम हो गई थी इसके बाद उन्हें सोमवार को रक्त चढ़ाया गया एवं आज मंगलवार को भी उन्हें रक्त चढ़ाया जाएगा । गौरतलाप हो कि इमरजेंसी में जेल में रहे डॉ. निर्मल कुमार घोष खुद भी एक डॉक्टर है एवं अपने जीवन में पहली बार बीमार हुए। उनकी उम्र लगभग 90 वर्ष बताई जा रही है ।

योग और आयुर्वेद के सहारे जीवन

आयुर्वेद और योग के मूल्यो पर अपना जीवन जीने वाले डॉ. घोष खुद भी बताते थे कि उन्होंने अपने जीवन में कभी पेरासिटामोल का टैबलेट भी नहीं खाया है। इस बात की जानकारी जैसे ही बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े को लगी तो उन्होंने उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते की है उन्होंने कहा कि डॉ. घोष समाज के लिए आदर्श है और हमेशा रहेंगे । चाहे वह राजनीतिक हो या फिर स्वास्थ्य । नियमित व्यायाम और संयमित खानपान का ही नतीजा है की जीवन में पहली बार उन्हे मेडिकल सहायता की जरुरत पडी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours