सीबीएसई ने सोमवार को दसवीं-10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें केन्द्रीय विघालय झगराखाण्ड की छात्रा शर्लिन मिश्रा ने 93.40 फिसद अंक हासिल कर टाप किया। पिता की लाडली शर्लिन आगे चलकर देश सेवा करना चाहती है। नर्सरी से लेकर अब तक सभी कक्षाओं में उसने टाप 10 की सूची में स्थान हासिल किया है। दरअसल घर में ही पढ़ाई का बेतहर माहौल है। माता सुषमा मिश्रा और पिता आशीष मिश्रा परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे शर्लिन उपलब्धि और आपके अथक समर्पण पर बेहद गर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


+ There are no comments
Add yours