झारखंड के राजमहाल लोकसभा के अंतर्गत सभी विधानसभा की जनता जेएमएम पार्टी से त्रस्त हैं यही कारण है कि अब खुलकर भाजपा के साथ आ रही है। राजमहल लोकसभा के लिटीपाडा सहित विभिन्न मंडलों में आयोजित लिया बैठक में उपस्थित महिलाओं और युवाओं ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया। यह कहना है छत्तीसगढ के पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे का। विदित हो कि श्री राजवाडे राजमहल लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी उठा रहे है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ लोकसभा प्रत्याशी तारा मरांडी के लिए जनसंपर्क कर रहें है।
भैयालाल राजवाडे ने झामुमो पर निशाना साधाते हुए कहा कि यहां के लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को चुना था। सोचा था कि वे उनकी जमीन की रक्षा करेंगे, लेकिन आज स्थिति यह है कि झामुमो जमीन मारो मोर्चा बन चुका है। आदिवासियों की हितों की रक्षा करने की बजाय यह मोर्चा जमीन लूट में शामिल हो गया है। इस मोर्चा के पूर्व मुखिया जेल जा चुके हैं। वह सहानुभूति बटोरेने में लगे है लेकिन देश का इतिहास बताता है कि ऐसे नेताओं को सहानुभूति नहीं मिलती है।
झारखंड हमने बनाया, हम ही गढ़ेंगे
श्री राजवाडे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य बनाया, मोदी जी इसे गढ़ेंगे और बाबूलाल इसे आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि हम गढ़ते हैं, इसलिए हम जनता के दिल मे बसते हैं। छत्तीसगढ़ में 15 साल लगातार भाजपा की सरकार रही, छत्तीसगढ़ एक विकसित प्रदेश बन गया। पर पांच साल की कांग्रेस की सरकार ने 36 वार किये और छत्तीसगढ़ को निचोड़कर फेंक दिया।
इनके कुकर्म कर रहे परेशान जनता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के यहां कार्रवाई में 350 करोड़ रुपये नकद बरामद हुआ। जब इस पर सवाल उठते हैं, तो ये कहते हैं कि केंद्र सरकार परेशान कर रही है। कोई परेशान नहीं कर रहा है, इनलोगों का कुकर्म इन्हें परेशान कर रहा है. राज्य की जनता इस चुनाव में इन्हें जवाब देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में झारखंड में विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
भ्रष्टाचार पर आंखें नहीं बंद करेंगे पीएम मोदी
झारखंड में जो भ्रष्टाचार चल रहा है, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आंखें बंद नहीं करेंगे। उन्हें किसी आलोचना की परवाह नही है एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा, कोई कार्रवाई नहीं रुकेगी। चुनाव के बाद भी कार्रवाई चलती रहेगी। जनता की कमाई का एक-एक पैसा या तो खुद लौटा दें या जांच एजेंसी वसूल कर देश के खजाना में डालेगी और भ्रष्टाचारी की जिंदगी सलाखों के पीछे बीतेगी।





+ There are no comments
Add yours