बैकुंठपुर नगर पालिका में शहर के बीचो बीच सोसाइटी गली की सीसी सड़क विगत 3 वर्षों से एक स्थान पर टूट गई थी हालत यह हो गई थी कि इस नली के उपर टूटी सडक के कारण लगभग हर दिन वाहन चालक गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे थे । इस दौरान बैकुंठपुर नगरपालिका की अध्यक्ष नाविता शिवहरे ने खबर पर संज्ञान लेते हुए शनिवार की सुबह पहले में नली के ऊपर की टूटी हुई सड़क को मशीन लगाकर तुड़वाया उसके उपरांत देर रात सफाई कराकर सड़क का मरम्मत कार्य कराया । बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने शहर वासियेा से अपील करते हुए कहा कि नगर पालिका शहर के बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।
शहर में बेहतर व्यवस्था के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं । इस दौरान उन्होंने लोगों को भी से भी अपील करते हुए कहा है कि वे अपने करीब कि नालियों में प्लास्टिक कचरे आदि किसी प्रकार का मालवा ना डालें । शहर में लगातार सफाई कर्मियों के द्वारा कचरा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है । इसलिए एक निश्चित स्थान पर कचरे का भंडारण करें । प्रतिदिन नगर पालिका के सफाई कर्मियो के द्वारा कचरा कलेक्शन किया जा रहा है । किसी प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ को खुले में ना फेंके। जिस कारण शहर की नालियां को जाम होने और सड़कों को स्वच्द रखा जा सके । शहर हमारा है इसलिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें।
दूकानदारो ने दिया धन्यवाद
दूसरी ओर सोसायटी गली के दुकानदारों ने नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे को विगत तीन वर्षों से टूटे हुई सड़क के मरम्मत के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। लोगो ने कहा कि हमें अत्यंत खुशी है कि नगर पालिका अध्यक्ष ने हमारी वर्षो की समस्या पर तत्काल संज्ञान लिया ।



+ There are no comments
Add yours