देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि 27 मई को दोपहर 12 बजे बैकुंठपुर राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में मनाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा दल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी प्रकोष्ठ, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु आप सभी सादर आमंत्रित है।
कांग्रेस कोरिया जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पं. जवाहरलाल नेहरू ने गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया एवं देश को आजादी दिलाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद लगभग 17 वर्षों से अपने सफल कार्यकाल में उन्होंने देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया, वैज्ञानिक रूप से देश को समृध्द किया, हरितकांति को साकार किया, गुट निरपेक्षता की नीति को देशहित में सफलतापूर्वक लागू किया। विश्व बंधुत्व एवं शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के सिध्दान्तों को सुदृढ़ कर भारत को विश्व के नक्शे पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।


+ There are no comments
Add yours