10 वर्ष में 25 करोड़ लोगो को निकाला गरीबी से बाहर

01 जून को अतिंम चरण में होने वाले मतदान से पूर्व झारखण्ड लोकसभा चुनाव प्रचार में प्रभारी के जिम्मेदारी निभा रहे पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे की सभाओ में भीड और आदिवासी ग्रामिण झारखण्डवासियो का अपने मजेदार भषणो से जमकर ध्यान खीच रहे हैं। उनकी सभाओ में उमड रही भीड स्वय ही बया कर रही है। इस दौरान राजमहल-लोकसभा क्षेत्र के राजमहल विधानसभा के ग्राम पंचायत इंग्लिश में अयोजित विशाल नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि माताओं बहनों एवं समस्त ईश्वर रूपी जनता से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी और प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने की अपील करते बताया कि मोदी क्यो जरुरी हैं । इस दौरान सभा में राजमहल लोकसभा प्रत्याशी ताला मरांडी, छ.ग. के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, छ.ग. भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, राजमहल विधायक अनंत ओझा सहित वरिष्ठ नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


उन्होने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गरीबी से निकले हैं। इसलिए भाजपा सरकार ने चार करोड़ परिवारों को पीएम आवास दिए। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते दिए। हर गांव तक बिजली और अब हर घर जल पहुंचा रहे हैं। आज किसी गरीब को इलाज के लिए अपनी जमीन नहीं बेंचनी पड़ रही है। उसके पास मुक्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड है। अब मोदी जी ने तय किया है सभी के परिवार में 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों के दवाई का खर्चा मोदी (सरकार) उठायेगी। इससे किसी कमाने वाले बेटे-बेटी पर बोझ नहीं पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी अब मोदी उठायेगें। प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों और जिले से खुद को जोड़े रखा। साथ ही 400 पार में एक कमल राजमहल से भी चाहिए ।

10 वर्ष में 25 करोड़ लोगो को निकाला गरीबी से बाहर

श्री राजवाडे ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित के लोग जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए जूझते रहे। लेकिन, भाजपा ने पिछले दस वर्ष में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। ये जनता के वोट की ताकत की वजह से हुआ। जनता के वोट ने मोदी को मजबूत बनाया और मोदी की योजनाओं ने गरीबों की योजनाओं को सशक्त बना दिया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours