भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरिया के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल साहू के नेतृत्व में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के विरोध में कोरिया जिले के बैकुंठपुर के कुमार चौक में ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोरिया भाजपा के जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, जिला मंत्री भानुपाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू, पार्षद अनिल खटीक, समीर जायसवाल, युवा भाजपा नेता प्रखर गुप्ता,सहित भाजपा के लोग मौजूद रहे।
कलकत्ता हाईकोर्ट के ओबीसी वाले फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आपत्ति जताते हुए फैसला न मानने की बात कहने के बाद साथ ही फैसले के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। इसका छत्तीसगढ़ के बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने जमकर विरोध किया है कोरिया जिले में श्निवार की शाम बैकुंठपुर के कुमार चौक पर ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। साथ ही बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया है। इस दौरान कोरिया भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लगाते हुए उनका पुतला दहन फूंका और उन पर संवैधानिक कार्रवाई की मांग की।
कोरिया जिला ओबीसी मार्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण के साथ ममता बनर्जी ने छेड़छाड़ की। वहां वोट बैंक के लिए मुस्लिमों को ओबीसी सर्टिफिकेट बांट दिए गए। यह संविधान के खिलाफ है कलकत्ता हाईकोर्ट ने साल 2010 के बाद जारी सभी ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द करने के आदेश दिए हैं ममता बनर्जी ने हठधर्मिता दिखाते हुए मुस्लिमों को ओबीसी में जोड़ दिया। बीजेपी का ओबीसी मोर्चा इसकी निंदा करता है।
ये है कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को बंगाल में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में 2010 में कई वर्गों को दिए गए इस आरक्षण को रद्द कर दिया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्य में सेवाओं और पदों पर रिक्तियों में इस तरह के आरक्षण को देना अवैध है।


+ There are no comments
Add yours