कार्यवाई के बावजूद शहर में सरपट दौड रहे एैसे दर्जनो वाहन
कर्वधा हादसे के बाद प्रशासन लगातार कर रहा कार्यवाई
छत्तीसगढ के कोरिया जिले में लोगो से भरी पिकअप अनियत्रित होकर पलट गई। घटना सोमवार सुबह की है हादसे के समय पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 8269 में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। इस सड़क हादसे में एक दो को मामूली चोटे आने की बात कही जा रही है जबकि बाकी सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे है। जबकि मौके से वाहन चालक और वाहन दोनो ही फरार हो गये हैं। पुलिस फरार वाहन की तालाश जोरो सोरो से कर रही है।
विदित हो कि कोरिया जिला प्रशासन की तमाम कडाई़यों के बावजूद भी शहर में ठेकेदारों के द्वारा ग्रामीणो की जान से खिलवाड़ जारी है । स्थानिय लोगो ने बताया कि शहर के ठेकेदारो के द्धारा प्रतिदिन दर्जनो पिकअप से इसी प्रकार से ग्रामिणो को लाने और घर छोडने का कार्य किया जाता है।
आज सोमवार की सुबह लगभग 09 से 10 बजे के बैकुंठपुर के चेर के समीप धौरा टिकरा मोड पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे पिकअ में सवार लोगो में अफरा तफरी मच गई। कई लोगो ने पिकअप से कूदकर अपनी जान बचाई। पिकअप में लगभग 35 सवार लोग बताये जा रहे हैं। जिसमें 20 से अधिक लड़कियां और महिलाएं नजर आ रही है। बताये जा रहे दो घायलो का जिला अस्पताल बैकुंठपुर में ईलाज चल रहा है।
जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी वाहन मालिकों व चालको से अपील करते हुए कहा है कि जीवन अमूल्य है, वाहन बेहद सावधानी पूर्वक चलाएं। उन्होंने चार पहिया व दोपहिया वाहन चालकों से कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट जरूर धारण करें। श्री लंगेह ने मालवाहक संचालकों, ठेकेदारों व वाहन चालकों से कहा है किसी भी हालत में इन वाहनों में सवारी, श्रमिकों को न बैठाएं। ऐसे करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मालवाहकों में सवारी ले जाने, बस-जीप में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर कार्यवाही करें।
ओवरलोड माल वाहन चालकों एवं मालवाहक वाहनो/पिक अप आदि पर श्रमिकों व आम लोगों को ढोने, ओवरलोडिंग तथा ऐसे वाहनों में सवारी ले जाने वालो के खिलाफ निरंतर चेक पॉइंट लगाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।
क्या बोले जिम्मेदार……..
एैसे लोगो से शक्ति से निपटा जाएगा
कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस सबंध में कहा कि हमारे द्वारा लगातार कढ़ाई बरती जा रही है । हमने इस संबंध में कोरिया एसपी से भी सहयोग की मांग की है । उनके द्वारा भी सहयोग करने का आश्वासन मिल चुका है । कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इससे शक्ति से निपटा जाएगा ।
पंजीयन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी
कोरिया जिला परिवाहन अधिकारी अनिल भगत ने कहा कि ऐसे लोगों को बक्सा नहीं जाएगा । इनके विरुद्ध हमारे द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी कठोरता कार्रवाई की जाएगी । ऐसे पिकअप वाहनों को पकड़ कर उनका पंजीयन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी । हमने चेतावनी दे दिया था । अब बक्से नही जायेंगे।




+ There are no comments
Add yours