शहर का तापमान इन दिनो तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुॅच गया है इस भीषण एवं जानलेवा गर्मी में लगातार बिजली की ऑख मिचौली से शहरवासी परेशान नजर आ रहे हैं। बिजली की ट्रिपिंग की हद गुरुवार को दिनभर नजर आई जब सुबह से बिजली की सप्लाई आती थी 5 मिनट के लिए और जाती थी घंटे के लिए । दोपहर बाद व्यवस्था में थोड़ा सुधार नजर आया । इस दौरान बैकुंठपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 पार्षद ने इस अघोषित बिजली कटौती के लिए बैकुंठपुर के कनिष्ठ अभियंता को पत्र लिखकर इस भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती के कारण जनजीवन एवं लोगों के कामकाज प्रभावित होने को लेकर पत्र लिखा है उन्होंने अघोषित बिजली कटौती को तत्काल सुधारने की मांग की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours