वर्षों से सार्वजनिक उपयोग की भूमि को बैकुंठपुर जिला जेल प्रशासन द्वारा घेराबंदी कर अवरोध उत्पन्न किए जाने के संबंध में कोरिया जिला भाजपा के उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि जोड़ा तालाब के जेल तालाब के किनारे रिटर्निंग वॉल बनी है । सड़क और वाल के बीच की खाली जगह पर रेहण-पटटी वाले अपनी सब्जी आदि की दुकान का लगाकर वर्षों से जीवन यापन करते रहे हैं । विगत दिवस से जेल प्रशासन बैकुंठपुर के द्वारा सड़क तथा वाल के मध्य खुुटे लगाकर घेराबंदी की तैयारी की जा रही है। फलस्वरुप एक ओर जहां सड़क के किनारे दुकानदारों को असुविधा उत्पन्न होगी वहीं पर दूसरी ओर मार्ग की संक्रिणता से यातायात भी प्रभावित होगी । जबकि पूर्व में उन्हीं स्थानों पर कई बार गंभीर व जानलेवा दुर्घटनाएं घट चुकी हैं । इसलिए कोरिया कलेक्टर से अनुरोध है कि वे जेल प्रशासन बैकुंठपुर को रिटर्निंग वालों के बगल से घेराबंदी किए जाने हटाने हेतु निर्देशित करें । जिससे यातायात के संचालन के साथ-साथ रेहाण पट्टी वालों की भी रोजी-रोटी प्रभावित होने से बचाया जा सके।


+ There are no comments
Add yours