बैकुंठपुर, सोनहत, पटना, पोड़ी बचरा, शिवपुर-चरचा के चेक पॉइंटो पर बढाई गई निगरानी
मालवाहक वाहनों में सवारी ढोई के कारण लगातार हो रही दुर्घटना के बावजूद इसके मालवाहक वाहनों पर प्रशासन के द्धारा लगातार कार्रवाई करने के बाद भी क्षेत्र में मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने का कार्य रोजाना किया जा रहा है। इसको खत्म करने कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बैठक में परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हालत में ओवरलोड माल वाहनो/पिक अप, ओवरलोडिंग तथा ऐसे वाहनों में सवारी, श्रमिकों को लाने-छोड़ने वाले वाहन संचालक, वाहन चालक व ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
पटवारी, सचिव, सरपंच तक की जिम्मेदारी तय
श्री लंगेह ने जनपद सीईओ व तहसीलदारों से कहा कि गांवों में इस तरह की शिकायत मिलने या देखने पर पटवारी, ग्राम सचिव, सरपंच से समन्वय करते हुए इसकी सूचना तत्काल सम्बंधित विभाग को दें ताकि ऐसे वाहनों व वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बैकुंठपुर, सोनहत, पटना, पोड़ी बचरा, शिवपुर-चरचा के विभिन्न जगहों पर निरंतर चेक पॉइंट लगाने के साथ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि लगातार इस कार्य की निगरानी रखें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।
कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी वाहन मालिकों व चालको से अपील करते हुए कहा है कि वाहन बहुत ही सावधानी पूर्वक चलाएं ताकि किसी भी प्रकार की जानमाल की नुकसान से बचा जा सके।
जान जोखिम में डाल हादसे को निमत्रंण
जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण अंचलों से मालवाहक वाहनों से अधिकांश मजदूरी का कार्य करने वाले लोगो को ठेकेदारो द्धारा इन्हे ढोने का कार्य किया जाता है। जिसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ले जाया जाता है। मोटर व्हीकल एक्ट में साफ तौर पर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने पर पाबंदी है। हादसे होने की स्थिति में अपनी जान गंवाने वाले तथा घायल होने वाले लोगों को मुआवजे का भी प्रावधान नहीं है।
कृषि कार्यों के वाहनों का भी होता है उपयोग
कृषि कार्यों के नाम से खरीदे गए वाहनों का सवारी गाडिय़ों की तरह इस्तेमाल हो रहा है। ट्रैक्टर, मेटाडोर, पिकअप जैसे अन्य वाहनों में सवारी ढोई जा रही है। शादी, पिकनिक व अन्य कामकाज में वाहन का उपयोग किया जाता है।
रुपए के लालच में ले रहे जोखिम
क्षेत्र के ग्रामिण मजदूरो के द्धारा अपने आपको रुपए के लालच में जान को जोखिम में डाल रहे हैं। ऐेसे वाहनों पर गत वर्षे में कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले बुलंद होते जा रहे थें। दूसरी ओर इन ठेकेदारो द्धारा लगातार सड़क हादसे होने के बाद भी मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोई जा रही है।


+ There are no comments
Add yours