मंगलवर को देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी पारी की संभावनाओ के तमाम आंकलनो के समाकलन में कोरिया जिले के प्रमुख नेताओ ने भी अपने अपने दावे किये हैं। एक ओर जहा भाजपा नेता देश में भाजपाकी सरकार बनना तय मान रहे हैं तो कांग्रेसियो ने भी उम्मीद का दामन नही छोडा है।

झारखण्ड के राजमहल लोकसभा से कई सप्ताह के बाद चुनाव प्रचार से लौटे पूर्व मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को ठगबंधन बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 4 जून मंगलवार को एनडीए 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने वाली है। भैयालाल राजवाडे ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बैठेंगे। एग्जिट पोल के रुझान भी ऐसे ही आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के 370 और एनडीए के 400 के लक्ष्य को हम हासिल करेंगे।


उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ते है। लेकिन, पंजाब में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। तो, ये काहे का गठबंधन है, ये ठगबंधन जैसा लगता है। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखण्ड में भाजपा को बहुत अच्छा समर्थन मिला है। वहीं, राजमहल लोकसभा सीट को लेकर उन्होंने कहा कि जनता ने जो हमें आशीर्वाद दिया है, उसके लिए चार जून को यहा का परिणाम हमारे पक्ष में होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours