➡️ कल सुबह 4 बजे से ही बल हो जाएगा ड्यूटी में तैनात

04 जून 2024 को लोकसभा चुनाव की मतगणना हेतु कोरिया पुलिस पूरी तरह से तैयार है। उक्त कार्यक्रम को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न कराने हेतु कोरिया पुलिस द्वारा सुदृढ़ व्यवस्था लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारियों / कर्मचारियों को मतगणना दिवस के एक दिन पूर्व मिनी स्टेडियम में ब्रीफिंग दी गई एवं रिहर्सल भी कराया गया है। इससे पूर्व कल सायं को भी एसपी कोरिया द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया के साथ व्यवस्था का जायज़ा लिया गया था।

एसपी कोरिया ने फोर्स को निर्देशित किया है कि केवल उन्ही व्यक्तियों को अन्दर जाने की अनुमति है जिनके पास जारी वैध पास उपलब्ध है। साथ ही बिना फ्रिस्किंग के किसी भी व्यक्ति को अन्दर जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देश पर सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मोनिका ठाकुर को बनाया गया है। जिनके सहायतार्थ कविता ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुण्ठपुर, श्याम मधुकर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बैकुंठपुर, जे०पी० भारतेंदु, नेलसन कुजूर, राजेश साहु एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रविकांत सहारे रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत मतगणना ड्यूटी के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधिकारियो / कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है। उक्त मतगणना ड्यूटी में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिसमे प्रवेश द्वार सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी DySP श्याम मधुकर को बनाया गया है। जिसके अंतर्गत गेट न० 01 (कुंआ के पास) लोकसभा क्षेत्र कोरबा के प्रत्याशी, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं मतगणना एजेंट को प्रवेश की अनुमति होगी। उक्त व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी निरीक्षक हेमंत अग्रवाल को बनाया गया है साथ ही उक्त ड्यूटी में रक्षित निरीक्षक बैकुण्ठपुर द्वारा उपरोक्त स्थान पर डी०एफ०एच०डी. एवं एच०एच०एम०डी० लगाया गया है।

इसी तरह गेट न० 02 (मुख्य द्वार) से प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकारो को प्रवेश दिया गया है। जिसके प्रभारी अधिकारी निरीक्षक विपिन लकडा, थाना प्रभारी थाना बैकुन्ठपुर को बनाया जाकर यहाँ भी डी०एफ०एम०डी. एवं एच०एच०एम०डी० लगाया गया है। ड्यूटी स्थल में मीडिया प्रवेश द्वार (गेट नं 02 के पास) की व्यवस्था भी की गई है, जिसके प्रभारी अधिकारी सउनि सेवाराम बुनकर को बनाया गया है।

आत्मानंद स्कुल के पास का द्वार को गेट न० 03 बनाया जाकर प्र.आर. अमित त्रिपाठी थाना पटना को उक्त सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है एवं गेट नं.03 से आवागमन पूर्णतः बन्द रखा गया है। इसी प्रकार स्कूल ग्राउण्ड/बेरिकेट्स के बाहर का व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी दलप्रताप सिंह को बनाया गया है। काउंटिंग रूम/स्कूल के बाहर गैलरी सुरक्षा का प्रभारी अधिकारी DySP जे०पी० भारतेंदु को दिया गया है। यहाँ पर सादी वर्दी ड्यूटी व्यवस्था भी लगाई गई है।

मतगणना स्कूल के बाहर ड्रॉप गेट सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी अनिल किण्डो थाना प्रभारी चरचा को दिया गया है। जिनके सहायतार्थ थाना चरचा से बल प्रदाय किया गया है। जो सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से समन्वय स्थापित कर प्राप्त सूची के अनुसार व्यक्तियों को मतगणना रूम में प्रवेश कराएंगे। इसी प्रकार मिडिया प्रवेश द्वार ड्रॉप गेट (कुआ) के पास भी ड्यूटी लगाई गई है जिसमे प्रभारी अधिकारी सउनि शैलेन्द्र त्रिपाठी थाना पटना को दिया गया है ।

कोरिया पुलिस ने वाहन पार्किग/यातायात व्यवस्था की ड्यूटी लगाई है, जिसके सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी नेलसन कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक को सौंपा गया है। जिनके प्रभारी अधिकारी राजाराम राठिया यातायात बैकुण्ठपुर को दिया गया है एवं यातायात/ नगरसेना से बल प्रदाय किया गया है।इसी तरह पैदल पेट्रोलिंग/ड्राप गेट के प्रभारी अधिकारी श्री रविकांत सहारे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक बैकुंठपुर को दिया गया है। जो रियाज फर्नीचर से महामाया फर्नीचर तक पैदल पेट्रोलिंग सुरक्षा व्यवस्था लगाना लगाएंगे।

यातायात व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े को सौंपा गया है। जो अपने अधीनस्थ यातायात बल के साथ यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ताकि किसी भी प्रकार का आवागमन बाधित न हो। गस्त एवं एन्टी डिमोशटेशन पार्टी का प्रभारी अधिकारी बीरबल राजवाड़े को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में नि. विनोद पासवान के नेतृत्व में QRT बल को भी तैनात किया गया है एवं रक्षित निरीक्षक नितीश आर. नायर के नेतृत्व में रिज़र्व पार्टी भी तैयार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कोरिया ने विजय जुलुस व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बैकुंठपुर क्षेत्र का प्रभारी अधिकारी SDOP बैकुंठपुर को बनाया है, जिनके साथ थाना प्रभारी बैकुंठपुर को आवश्यक बल के साथ तैनात किया गया है। इसके साथ ही बैकुंठपुर के चिरमिरी चौक, कुमार चौक, SECL चौक, फव्वारा चौक, बस स्टैंड में फिक्स पॉइंट्स बनाया गया है। इसी तरह सोनहत विजय जुलुस के प्रभारी अधिकारी DySP राजेश साहू को बनाया गया है, जो थाना के बल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत आवश्यक ड्यूटी व्यवस्था लगाएंगे।

एसपी कोरिया ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रभारी अधिकारी यह विशेष ध्यान रखेंगे कि मतगणना केन्द्र में वर्जित सामग्री पान, बीड़ी, गुटका, माचिस, इलेक्ट्रेंनिक डिवाईस, कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाईल फोन, कैमरा, कैलकुलेटर, पेन एवं कोई भी ऑडियो विजुअल डिवाईस इत्यादि सामग्री को लेकर न जा सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours